{"_id":"65e62c36bd91e17e830b6189","slug":"srinagar-political-bjp-srinagar-news-c-10-jam1008-315449-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, जम्मू की दो व कश्मीर की तीन सीटों पर हासिल करेगी जीत : रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, जम्मू की दो व कश्मीर की तीन सीटों पर हासिल करेगी जीत : रैना
विज्ञापन
बोले-मोदी कश्मीर को और यहां का बच्चा-बच्चा उन्हें दिल से करता है मोहब्बत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात मार्च को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में प्रस्तावित रैली में दो लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। मोदी कश्मीर को और यहां का बच्चा-बच्चा उन्हें दिल से मोहब्बत करता है। भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जम्मू की दो सहित कश्मीर की तीन सीटों पर भी जीत हासिल करेगी। यह बातें उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहीं।
रविंद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री सात मार्च को श्रीनगर में आ रहे हैं। इस मौके पर मैगा रैली का आयोजन होगा। दो लाख से अधिक रैली में शिरकत करेंगे। पूरे कश्मीर में जोश और उत्साह है। कश्मीर का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मोहब्बत करता और उनका दीदार करना व सुनना चाहता है।
प्रधानमंत्री की कश्मीर के प्रति सोच के कारण आज माहौल में सुधार हुआ है। चाहे वह विकास हो या अमन। प्रधानमंत्री ने दिल खोलकर पूरे कश्मीर के लिए खजाना खोला है। ओबीसी जैसे जनजातीय समुदाय को आज जो मिल रहा है वह पहले कभी नहीं मिला। मोदी के प्रयासों के चलते आज शाहरुख कश्मीर में शूटिंग कर पा रहे हैं, तेंदुलकर सड़क पर क्रिकेट खेल पा रहे हैं और जी20 का आयोजन भी एक सफलता है। 2003 में जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने दौरा किया था तो उसमें भारी भीड़ उमड़ी थी और 2015 में भी घाटी में उतनी ही भीड़ देखी गई थी। भाजपा के कार्यकर्त्ता घाटी में तैयार हैं। यकीन है कि भाजपा जम्मू की दो व कश्मीर की तीन सीटों पर भी जीत हासिल करेगी। पहले पार्लियामेंट के चुनाव और फिर जब चुनाव आयोग ऐलान करेगा तब विधानसभा चुनावों का, भाजपा अपने दम पर दोनों चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उम्मीद है भाजपा लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
कश्मीर में अमन, खुशहाली और भाईचारा प्रधानमंत्री की देन
रैना ने कहा कि कश्मीर में अमन, खुशहाली, भाईचारा प्रधानमंत्री मोदी की देन है। भाजपा जम्मू-कश्मीर की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आज जम्मू के साथ-साथ कश्मीर में भी भाजपा की जबरदस्त पकड़ है। संगठनात्मक पकड़ कश्मीर के हर गांव और शहर में है। कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट हो या फिर श्रीनगर या बारामुला सीट हो भाजपा पूरे तरीके से तैयार है। क्योंकि चरणबद्ध तरीके से चुनाव होंगे और भाजपा ने 195 अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें जम्मू और उधमपुर दो सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। जल्द ही कश्मीर की तीन सीटों के उम्मीदवारों के बारे में फैसला होगा।