फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, kupwada, terrism, five arrest

Jammu News: कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Sun, 28 Jan 2024 04:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
srinagar, kupwada, terrism, five arrest
पांच आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुपवाड़ा। पुलिस ने सेना के सहयोग से कुपवाड़ा में एक आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच मददगारों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों की पहचान जहूर अहमद भट निवासी रियर, खुर्शीद अहमद राथर, मुदस्सिर शफीक, गुलाम सरवर राथर सभी निवासी गबरा करनाह और काजी फजल इलाही शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इनपुट के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस ने 09 पैरा फील्ड रेजिमेंट के सहयोग से पीओके स्थित लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकवादी संचालकों मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर एस द्वारा भेजे गए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। वली मोहम्मद शेख निवासी गबरा करनाह और काजी मोहम्मद खुशाल निवासी धन्नी करनाह दोनों सीमा पार से आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। गिरफ्तार आतंकी मददगारों से एक एके रायफल, पांच एके राइफल (शॉर्ट), छह एके मैगजीन, एके राइफल की 36 गोलियां, दो पिस्टल और पिस्टल के दो मैगजीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed