{"_id":"65d3d000fcb0f658df0505f4","slug":"srinagar-highcourt-electricity-problem-order-srinagar-news-c-10-jam1006-306092-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईकोर्ट में बिजली, हीटिंग सिस्टम की खराब स्थिति पर सरकार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईकोर्ट में बिजली, हीटिंग सिस्टम की खराब स्थिति पर सरकार को फटकार
Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव को समस्या के निदान के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने सोमवार को श्रीनगर विंग में बिजली और हीटिंग सिस्टम की खराब स्थिति पर सरकार को फटकार लगाई है। साथ ही मुख्य सचिव को समस्या के निदान के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने मामले को बुधवार को फिर से अगले आदेशों के लिए सूची में सबसे ऊपर सूचीबद्ध किया है।
न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति मोक्ष खजूरिया काजमी की खंडपीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि न्यायालय के समय के दौरान बिजली गुल हो गई है। जेनरेटर भी काम नहीं कर रहा है। कोई रोशनी नहीं है। एयर हीटिंग यूनिट (एएचयू) भी काम नहीं कर रही है। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के श्रीनगर विंग की स्थिति है। बिजली सुबह करीब 09:45 बजे गुल हुई और 11:28 बजे तक बहाल नहीं हो पाई। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने आदेश पारित किया। साथ ही कहा कि मामला बद से बदतर हो गया है। एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
खंडपीठ ने कहा कि यह अदालत मुख्य सचिव से इस समस्या को तुरंत हल करने के लिए आवश्यक आदेश देने का अनुरोध करती है। अदालत ने कहा, समाधान यह हो सकता है कि उच्च न्यायालय के लिए एक अलग बिजली लाइन हो जिसमें कोई डाउनटाइम न हो और ऐसी क्षमता के जेनरेटर भी हों जो पूरे उच्च न्यायालय और वायु तापन इकाई को बिना किसी रुकावट के बिजली दे सकें।