फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Helper of Terrorist, Property Seized, Budgam

Jammu News: आतंकी सहयोगी की संपत्ति की जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Helper of Terrorist, Property Seized, Budgam
बडगाम में पुलिस ने जब्त की आतंकी की संप​त्ति। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। आतंकी नेटवर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ जारी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बडगाम पुलिस ने वीरवार को मीरीपोरा बीरवाह, बडगाम में स्थित एक कनाल जमीन को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत जब्त किया है। यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह संपत्ति मुनीर अहमद वानी निवासी मीरीपोरा बीरवाह की है। जांच में यह पाया गया कि आरोपी उक्त भूमि का उपयोग आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा था।
विज्ञापन

बडगाम पुलिस ने कहा कि वह आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों और देशविरोधी गतिविधियों को किसी भी प्रकार से सहायता प्रदान करने वालों के खिलाफ अपनी कड़ी और लगातार कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस ने दोहराया कि ऐसे किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा जो आतंकवाद को बढ़ावा देने या उसके समर्थन में संलिप्त पाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed