{"_id":"69260687691fd2a0dd052bce","slug":"srinagar-deupty-cm-surinder-chowdhary-gave-award-to-artisans-srinagar-news-c-10-jmu1052-771432-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचनात्मकता के लिए प्रेरित करते हैं पुरस्कार : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचनात्मकता के लिए प्रेरित करते हैं पुरस्कार : चौधरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को 38 कारीगरों व शिल्पकारों को यूटी-स्तरीय कारीगर एवं बुनकर पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि
ये पुरस्कार कारीगरों को रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाने और समाज की अमूल्य सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध हस्तशिल्प परंपराओं को संरक्षित करने तथा उनमें नवाचार लाने के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया। एसकेआईसीसी में हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्र को एक जीवंत आर्थिक स्तंभ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ये कारीगर पुरस्कार जम्मू-कश्मीर की शिल्प परंपराओं के गहन सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व को मजबूत करते हैं, जो आजीविका प्रदान करते हैं और वैश्विक मंच पर हमारी पहचान बनाते हैं। यह आयोजन कारीगरों को वह सम्मान और मान्यता देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके वे सच्चे हक हकदार हैं। वे हमारा गौरव हैं, हमारी विरासत और परंपराओं के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला साहब के सक्षम नेतृत्व में हम इस क्षेत्र की चुनौतियों को दूर करने और अर्थव्यवस्था की इस रीढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
पुरस्कार पाने वालों में 20 कश्मीर और 18 जम्मू के : 38 पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में 20 कश्मीर संभाग और 18 जम्मू संभाग से हैं। 10 अधिसूचित शिल्प श्रेणियों में कठिन मूल्यांकन के बाद चयन हुआ। प्रत्येक श्रेणी में तीन पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण-पत्र तथा क्रमशः 50,000 रुपये, 30,000 रुपये और 20,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।