फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, administration, meeting

Jammu News: जलमग्न भूमि की समस्या को जल्द दूर करने के निर्देश

Tue, 18 Mar 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 18 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
srinagar, administration, meeting
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने उच्चस्तरीय बैठक में किया विचार-विमर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी की अध्यक्षता में सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें उन्होंने होकर्सर वेेटलैंड में जल स्तर बढ़ने के कारण कृषि भूमि जलमग्न होने पर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। साथ ही अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सोइबुग, गोतापोरा, दहर्मुना, हाजीबाग, हकरमुल्ला और सैयदपोरा बडगाम जैसे कई इलाकों के किसान लंबे समय से जलमग्न कृषि भूमि के कारण गंभीर नुकसान का सामना कर रहे हैं। जलभराव के कारण समय पर फसलों की बिजाई नहीं कर पाए हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान अधिकारियों ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार किया और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। दीर्घकालिक समाधान के लिए यह निर्णय लिया गया कि राजस्व, सिंचाई और वाइल्डलाइफ विभागों के अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण करेगी और कृषि भूमि के नुकसान को रोकने के उपायों को प्रस्तावित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी चिंताओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है, साथ ही होकर्सर वेेटलैंड के पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसानों को इस संकट के कारण होने वाली कठिनाइयों को समझते हैं। प्रशासन इस मुद्दे का समाधान इस प्रकार से करेगा, जो न केवल किसानों की आजीविका को बचाए, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी करे। समिति जल्द ही क्षेत्रीय सर्वेक्षण शुरू करेगी और स्थानीय हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed