फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: पवनदीप बनीं जम्मू-कश्मीर की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वॉकिंग जज

विज्ञापन
sports news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पवनदीप कौर प्रदेश की पहली एथलेटिक्स कोच बन गई हैं जिन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स के तहत रेस वॉकिंग जज (ब्रांज लेवल) की अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल की है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ पवनदीप कौर इंटरनेशनल टेक्निकल डेलीगेट भी बन गई हैं। अब वे अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानकों के अनुसार रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं में निर्णायक और पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभा सकेंगी। रेस वॉकिंग एथलेटिक्स की सबसे तकनीकी स्पर्धाओं में से एक मानी जाती है। इसमें एथलीट के कदमों और घुटनों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाती है। पवनदीप कौर पूर्व राष्ट्रीय पदक विजेता और मास्टर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर खेल परिषद में एथलेटिक्स कोच के रूप में सेवाएं दे रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed