{"_id":"6a9b3057c765d17c0c0ec465","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1004535-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नंद घर आनंद भयो... देर रात जन्मे कान्हा, दर्शन करने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नंद घर आनंद भयो... देर रात जन्मे कान्हा, दर्शन करने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जन्माष्टमी पर सुबह से रात तक मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
- राधाकृष्ण के रूप में सजे नाैनिहालों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक भक्ति और उत्साह रहा। सुबह होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
पुराने शहर, गांधीनगर, गोल मार्केट, रघुनाथ बाजार, कच्ची छावनी और आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जगह-जगह श्रीकृष्ण- राधा रानी की झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। युवाओं की टोलियों ने चौक-चौराहों पर मक्खन हांडियां फोड़ीं। शहर भर में जन्माष्टमी पर भंडारे लगाए गए। गांधीनगर के श्री लक्ष्मी मंदिर, गोल मार्केट स्थित साईं मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचते रहे। श्रीकृष्ण का विशाल झूला लगाया गया जिस पर लड्डू गोपाल विराजमान रहे। दिनभर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया और परिवार सहित माथा टेका। महादेव मंदिर शास्त्रीनगर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
इस्कॉन मंदिर में तड़के से ही कृष्ण नाम की धुन गूंजती रही। भजन-कीर्तन और हरिनाम कीर्तन में श्रद्धालु झूमते नजर आए। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पुराने शहर के बिल्लू मंदिर, दीवान मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर कच्ची छावनी में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
-- -
राधाकृष्ण बनकर मंदिर पहुंचे बच्चे
जन्माष्टमी का उत्साह मंदिरों से शहर की गलियों और बाजारों तक दिखाई दिया। छोटे बच्चे राधाकृष्ण का रूप धारण कर मंदिरों में पहुंचे। किसी के हाथ में बांसुरी तो कोई नन्हे कान्हा के रूप में सजा नजर आया। अभिभावक भी बच्चों को सजाकर मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। बाजारों में भी बाल गोपाल नजर आए मानों पूरा शहर श्रीकृष्ण भक्ति में रंग गया हो।
-- -
जमकर हुई पतंगबाजी, डीजे पर गूंजे भजन
शहर में पतंगबाजी का भी खासा उत्साह रहा। दोपहर से लेकर शाम तक कई इलाकों में लोग छतों पर डटे रहे। कहीं पतंगों के पेंच लड़ते दिखाई दिए तो कहीं पतंग कटने पर युवाओं की आवाजें गूंजती रहीं। कई छतों पर डीजे पर भजनों के बीच जन्माष्टमी का जश्न चलता रहा। लोगों ने परिवार सहित पतंगबाजी का आनंद लिया।
-- -
जन्माष्टमी पर निकली भव्य रथयात्रा, युवाओं ने फोड़ी हांडी
जम्मू। शहर में शोभायात्राएं निकाली गईं। गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भव्य रथयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश और नवग्रह पूजा के साथ हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं से सुसज्जित रथ मंदिर परिसर से रवाना हुआ। शोभायात्रा में छात्र, ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा श्री महादेव मंदिर, दूधाधारी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर और गोल मार्केट से होते हुए वापस लक्ष्मीनारायण मंदिर में संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न संगठनों और श्रद्धालुओं की ओर से जलपान, पेयजल, ठंडे पेय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधायक विक्रम रंधावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अबरोल ने किया। कृष्ण जन्म के पावन समय पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में एससी रेखी, करण सिंह, गंभीर देव सिंह चाढक, रोमेश ठाकुर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी भी माैजूद रहे। नानक नगर से भी शोभायात्रा निकली गई। नानक नगर चौक में 20 फीट ऊंची हांडी को लटकाया गया था। इसे शोभायात्रा के साथ आए युवाओं ने फोड़ा। संवाद
-- -
भजन श्याम सांवरा का विमोचन
शुक्रवार को भजन श्याम सांवरा का विमोचन किया गया। इसमें डॉ. शिवांकुर भारती ने आवाज दी है। संगीत संगीतकार शिवराम परमार ने तैयार किया है। कार्यक्रम में महिला क्लब मेरी पहचान की संस्थापक संध्या गुप्ता की भी पहुंचीं। आयोजकों का कहना है कि श्याम सांवरा गीत के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक भावनाओं को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।