{"_id":"6834c0ae96c6563a4208e12e","slug":"sports-competition-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123579-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मो. इश्फाक और दीवांशी शर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मो. इश्फाक और दीवांशी शर्मा प्रथम
Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 27 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
डाइट में हुई प्रतियोगिता में योग करते विधार्थी व विजेता विधार्थी शिक्षकों के साथ।
विद्यार्थियों ने योग प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। डाइट परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। इसमें पहुंचे पांच शिक्षा जोन के 100 विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। इनमें से मिडिल स्तर पर मो. इश्फाक और दीवांशी शर्मा प्रथम रहीं।
प्रिंसिपल सुरजीत कुमार शर्मा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम किया। लड़कियों के मिडिल स्तर पर हाईस्कूल डुंगी पौनी की छात्रा दीवांशी शर्मा प्रथम रहीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरनास की छात्रा अनामिका भारती द्वितीय रही। गर्ल्स मिडिल स्कूल कयाला रियासी तृतीय रहा।
लड़कों के मिडिल स्तर पर मिडिल स्कूल कयाला के छात्र मो. इश्फाक पहले और हाईस्कूल डडओया पौनी के वीरेन शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के सेकेंडरी स्तर पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी की छात्रा लक्षिता शर्मा पहले और गर्ल्स हाईस्कूल पौनी की छात्रा खुशी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
लड़कों के सेकेंडरी स्कूल में हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी के मानव चाड़क पहले और हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी के फैजान हुसैन दूसरे स्थान पर रहे।
जिला प्रभारी ब्रह्म दत्त दुबे ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी आने वाले दिनों में प्रदेशस्तरीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य योग को देश के हर कोने में ले कर जाना है।