{"_id":"63f7499f5a0953a17a04172e","slug":"special-house-of-jammu-municipal-corporation-on-property-tax-on-friday-opinion-be-taken-from-councilors-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Property Tax: जम्मू नगर निगम का विशेष सदन कल, संपत्ति कर पार्षदों से ली जाएगी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Property Tax: जम्मू नगर निगम का विशेष सदन कल, संपत्ति कर पार्षदों से ली जाएगी राय
Thu, 23 Feb 2023 04:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:40 PM IST
सार
बैठक में पहली अप्रैल से टैक्स लगाने पर सुझाव पार्षदों से मांगे जाएंगे। सदन की कार्रवाई पूरी होने के बाद रिपोर्ट को सचिवालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संपत्ति कर लगाने के आदेश जारी होने के बाद नगर निगम विशेष सदन का आयोजन शुक्रवार को करेगा। इसमें सभी पार्षद मौजूद रहेंगे। साथ ही टैक्स लगाने संबंधी आदेश पर अपनी राय रखेंगे। बैठक के बारे में पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। सदन मेयर राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में होगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में पहली अप्रैल से टैक्स लगाने पर सुझाव पार्षदों से मांगे जाएंगे। सदन की कार्रवाई पूरी होने के बाद रिपोर्ट को सचिवालय भेजा जाएगा। नगर निगम की सचिव परविंदर कौर ने कहा कि शुक्रवार को विशेष सदन लगाया जा रहा है। इसमें कई फैसले लिए जाने हैं। इसके लिए सूचना सब पार्षदों को दे दी गई है।
विज्ञापन
जेएमसी नहीं, प्रशासनिक परिषद ने लागू किया है संपत्ति कर- मेयर
प्रदेश में संपत्ति कर प्रशासनिक परिषद की ओर से लगाया जा रहा है न कि जम्मू नगर निगम की ओर से। यह कहना है जम्मू के मेयर राजिंदर शर्मा का। वह वीरवार को डिप्टी मेयर और कमेटियों के चेयरमैनों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च हैं। संपत्ति कर पर चर्चा के लिए शुक्रवार को जेएमसी की एक विशेष सदन का आयोजन किया जाएगा। इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि संपत्ति कर से किसे छूट दी जाएगी और इस कर को लगाने की प्रक्रिया क्या होगी।
विज्ञापन
राजिंदर शर्मा ने कहा कि जेएमसी आयुक्त राहुल यादव सदन में संपत्ति कर के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पार्षदों की आकांक्षाओं को पूरा किया जाना चाहिए और इसके लिए जो संभव होगा किया जाएगा। मेयर ने कहा प्रशासनिक परिषद ने जेएमसी के निर्वाचित निकाय की शक्तियों को खत्म कर दिया है और संपत्ति कर लगाया है जबकि जेएमसी के हाउस में इसके लिए कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया गया था।