फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar and tension over married woman's death; cremation held in the in-laws' courtyard.

जम्मू: विवाहिता की मौत पर बवाल, ससुराल के आंगन में हुआ अंतिम संस्कार, दहेज हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 10:40 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 22 Sep 2026 10:40 AM IST
सार

आरएस पुरा के सई सरदारी गांव में विवाहिता सुषमा देवी की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पति व सास समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस की मौजूदगी में ससुराल के आंगन में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Uproar and tension over married woman's death; cremation held in the in-laws' courtyard.
सई सरदारी गांव स्थित घर के आंगन में जलती चिता और माैजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमावर्ती गांव सई सरदारी में विवाहिता सुषमा देवी की माैत के बाद सोमवार को पूरे दिन हाई वोल्टेज हंगामा हुआ। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल के घर जमकर तोड़फोड़ की। घर के परिसर की एक दीवार गिरा दी। रोकने की कोशिश कर रही पुलिस से हिंसक झड़प हुई। पथराव में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होने पर आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और अंततः पुलिस की मौजूदगी में ही ससुराल के आंगन में मृतका का दाह संस्कार किया गया। पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पति व सास समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जम्मू जिले के सई सरदारी में 18 साल पहले ब्याही सुषमा की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार रात को मौत हो गई थी। अरनिया पुलिस को शव घर में फंदे से लटका मिला था। उपजिला अस्पताल में माैत की पुष्टि के बाद शव को जीएमसी जम्मू ले जाया गया था।

सुषमा की मौत की खबर मिलते ही पिंडी कदियाल गांव निवासी मायके वाले भड़क गए। सुषमा के माता-पिता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार सुबह सई सरदारी गांव पहुंच गए। उन्होंने सई कस्बे को पूरी तरह बंद करा दिया और गांव से दो किलोमीटर पहले सई मोला चौक पर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि सुषमा के पति और अन्य परिजनों पर हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज हो। दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो माहाैल तनावपूर्ण हो गया। चाैक से मायके वाले शव लेकर सई सरदारी की ओर निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव का अंतिम स्नान...और फिर बिगड़ गए हालात
मायकेवालों ने शव को अंतिम स्नान के लिए ससुराल में घर के भीतर ले जाने की जिद की। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने के अंदेशे से रोकना चाहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। लोगों ने घर के परिसर की दीवार गिरा दी, कमरों के दरवाजे तोड़ने शुरू कर दिए। घर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया तो छतों पर मौजूद कुछ लोगों ने गमले और पत्थर पुलिस पर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में एक एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुषमा के 8 वर्ष का बेटा 6 छह वर्ष की बेटी है।

दोषियों को सख्त सजा की मांग
एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने बताया कि तनावपूर्ण हालात को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के पति करनैल सिंह, सास दीपो देवी सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुचेतगढ़ के पूर्व डीडीसी तरणजीत सिंह टोनी और पूर्व सरपंच बलवीर कौर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर सख्त सजा की मांग की है।

मृतका के पिता बोले- दहेज मांगा जा रहा था, पंचायत भी हुई थी
nमृतका के पिता सौदागर सिंह ने कहा, सुषमा की शादी पूर्व फौजी करनैल से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी, जिसे कई बार पूरा किया गया। पंचायत में कई बार समझौते हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि करनैल, उसके चाचा व अन्य रिश्तेदारों ने हत्या की है।

मां सीता देवी ने कहा, रविवार शाम फोन
पर बताया गया कि सुषमा बीमार है। जब बात कराने को कहा तो फोन काट दिया गया। उन्होंने कहा, बेटी को पीट-पीटकर मारने के बाद उसके गले में दुपट्टा डालकर पंखे से लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed