{"_id":"6ab221545cc42395b40ea127","slug":"three-rusted-landmines-were-found-in-mendhar-poonch-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह: लद्दाख स्काउट्स सेंटर में अग्निवीर प्रशिक्षण का जायजा, जीओसी ने किया ड्रोन ट्रेनिंग नोड का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह: लद्दाख स्काउट्स सेंटर में अग्निवीर प्रशिक्षण का जायजा, जीओसी ने किया ड्रोन ट्रेनिंग नोड का उद्घाटन
Tue, 22 Sep 2026 12:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:04 PM IST
सार
पुंछ के मेंढर सेक्टर में धराना बसोनी के पास फागवाड़ी गली इलाके में काम के दौरान सेना के जवानों को तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मंगलवार को तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें बरामद हुईं। सेना के जवानों को ये सुरंगें सीमा से सटे गांव धराना बसोनी के पास फागवाड़ी गली इलाके में काम के दौरान मिलीं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक बरामद विस्फोटक उपकरणों को सेना की बम निरोधक टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। घुसपैठ रोकने की रणनीति के तहत संभावित घुसपैठ मार्गों को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में बारूदी सुरंगें लगाई जाती हैं। बारिश और मौसम की वजह से कई बार ये विस्फोटक उपकरण अपनी जगह से खिसक जाते हैं जिससे उनके बरामद होने की स्थिति बनती है।
विज्ञापन