फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soon a 20 feet tall statue of Maharaja Gulab Singh will be installed in lakhanpur

जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में जल्द स्थापित होगी महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट ऊंची प्रतिमा

Fri, 02 Apr 2021 02:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 02 Apr 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Soon a 20 feet tall statue of Maharaja Gulab Singh will be installed in lakhanpur
महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के गौरवमयी इतिहास का लखनपुर जल्द गवाह बनने जा रहा रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार पर श्री अमरनाथ यात्रा रिसेप्शन सेंटर के नजदीक प्रशासन ने आखिरकार महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली है। 70 लाख से अधिक की लागत से तैयार इस प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार और डोगरा रत्न से सम्मानित रविंद्र जम्वाल ने तैयार किया है।

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिन के भीतर प्रतिमा के लिए आधार स्थल बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा, जो बीस फुट चौड़ा होगा। महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा को लखनपुर में स्थापित करते हुए कस्बे के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रयास तीन वर्ष पूर्व शुरू हुए थे। बाकायदा मूर्ति भी तैयार करवा ली गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आत्महत्या से पहले पूजा: क्या देवर-भाभी ने इस वजह से चुनी दर्दनाक मौत? शव देख लोगों के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार अब जाकर मूर्ति स्थापना को लेकर राह साफ हो गई है। मूर्तिकार को दी जाने वाली लगभग 15 लाख की बकाया राशि भी जल्द जारी करते हुए इस मूर्ति को कुछ ही दिनों में स्थापित किए जाने की उम्मीद है। डीसी राहुल यादव ने बताया कि प्रदेश के प्रवेशद्वार के सौंदर्यीकरण को लेकर जायजा लिया गया है। महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापना को लेकर भी व्यवस्था जांची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed