फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्महत्या से पहले पूजा: क्या देवर-भाभी ने इस वजह से चुनी दर्दनाक मौत? शव देख लोगों के उड़े होश

Fri, 02 Apr 2021 02:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 02 Apr 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: couple found hanging from tree due to love affair, they did this work before committing suicide
जम्मू में पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर में शुक्रवार को पेड़ से लटके दो शव मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। शवों की शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। वहीं हैरानी वाली बात ये है कि दोनों ने खौफनाक कदम उठाने से पहले देवी देवताओं की पूजा भी की। जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। साथ ही इस बिंदु को लेकर पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुटी है।

Jammu and Kashmir: couple found hanging from tree due to love affair, they did this work before committing suicide
जम्मू में आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जिन्होंने आत्महत्या की है वह दोनों देवर-भाभी हैं। जिसमें देवर सोमनाथ 19 साल और भाभी ऊषा देवी 20 साल की थी। दोनों जम्मू शहर के मकवाल क्षेत्र के रहने वाले निवासी थे। वहीं ऊषा देवी की शादी हुए अभी केवल 5 से 6 महीने ही हुए थे।

Jammu and Kashmir: couple found hanging from tree due to love affair, they did this work before committing suicide
जम्मू में आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिली है कि पिछले 9-10 दिनों से वह घर से भागे हुए थे। जिसके बाद शुक्रवार को फलां मंडाल के जंगल में दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले देवर-भाभी ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: couple found hanging from tree due to love affair, they did this work before committing suicide
जम्मू में आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: couple found hanging from tree due to love affair, they did this work before committing suicide
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं मामले को लेकर आगे की जांच जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed