फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snow removal work started on Srinagar Leh highway

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुरू किया गया बर्फ हटाने का काम, समय से पहले यातायात बहाल होने की उम्मीद

Fri, 28 Feb 2020 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Snow removal work started on Srinagar Leh highway
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू कश्मीर में मौसम के सुधार के साथ ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मौसम साफ रहने के चलते अगले करीब 30 दिनों के भीतर राजमार्ग के खुलने की संभावना जताई जा रही है। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष हुई भारी बर्फबारी के चलते राजमार्ग पर 20 से 25 फीट बर्फ जमी है, जिसे हटाने के लिए लगातार कार्य जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि लद्दाख को कश्मीर घाटी के साथ साथ देश के अन्य राज्यों के साथ जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग आमतौर पर बर्फबारी के चलते करीब 6 महीनों के लिए बंद हो जाता है। वहीं मौसम में सुधार होने के साथ ही इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। इस साल फरवरी के महीने में ही मौसम में सुधार को देखते हुए यह कार्य समय से पहले शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस राजमार्ग पर द्रास के गुमरी से सोनमर्ग में जीरो प्वाइंट तक 45 किलोमीटर रास्ते पर 20 से 25 फीट बर्फ जमा है। 453 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग के जोखिम भरे हिस्से जोजिला दर्रे पर द्रास और सोनमार्ग में दोनों ओर से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीआरओ की आधुनिक मशीनें और नफरी दोनों लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोनमर्ग वाले रास्ते से बर्फ हटाने का काम 21 फरवरी से शुरू हो गया है। कल यानी कि 29 फरवरी तक जिग प्वाइंट से सोनमर्ग तक का रास्ता यातायात के बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद सोनमर्ग से ज़ोजिला की ओर बर्फ हटाने का काम शुरू होगा। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से कारगिल और लेह के लोग जोजिला दर्रे का पास एक सुरंग बनाने की मांग कर रहे है। ताकि यह मार्ग साल भर खुला रह सके और लोगों को दिक्कतों से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed