{"_id":"696954593be3bfb9b803286f","slug":"smart-meters-protest-samba-news-c-312-1-sjam1007-103329-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचा बिजली विभाग, ग्रामीणों ने बंद कर लिए दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचा बिजली विभाग, ग्रामीणों ने बंद कर लिए दरवाजे
विज्ञापन
गांव लग्डेयाली में बिजली विभाग की टीम का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंगडेयाल में विरोध होने पर बिना मीटर लगाए लाैटे अधिकारी और कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव लंगडेयाल में वीरवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह जैसे ही विभाग की टीम गांव में पहुंची लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। विरोध बढ़ता देख टीम को बिना मीटर लगाए लाैटना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही अधिक बिल आ रहे हैं। बिजली विभाग ने खेतों में पंपसेट के कनेक्शन काट दिए हैं। अब गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिनका पहले भी विरोध किया गया था। ग्रामीण रतन लाल और रमेश कुमार ने बताया कि नेकां और भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के समय स्मार्ट मीटर उतारे जाने के साथ लोगों के बकाया बिल माफ करने का वादा किया था। अब नेकां सरकार की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं। भाजपा के विधायक भी स्मार्ट मीटर लगाने पर चुप बैठे हैं।
-- -- -
पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे जेई व कर्मी
बिजली विभाग के जेई कुलदीप सिंह पुलिस टीम व अन्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे थे, लेकिन लोगों ने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए। जेई ने बताया कि स्मार्ट मीटरिंग कार्य पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों ने सहयोग नहीं किया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -
इससे पहले खेतों में पंपसेट के
कनेक्शन काटने का हो चुका विरोध
बता दें कि इससे पहले आरएस पुरा के गांवों में खेतों में लगाए गए 400 से अधिक पंपसेट के कनेक्शन बिजली विभाग ने काटे हैं। इसके विरोध में कई बार किसान सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि कनेक्शन कटने से वे अपने खेतों में गेहूं की सफल को पानी नहीं लगा पा रहे हैं। उधर, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों ने बिल नहीं भरे हैं उनके पंपसेट के कनेक्शन काटे गए हैं।