{"_id":"589caff04f1c1b875237b505","slug":"smart-city-srinagar-will-cost-about-2900-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर को स्मार्ट बनाने के लिए 2900 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर को स्मार्ट बनाने के लिए 2900 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रस्तावित
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को स्मार्ट बनाने के लिए 2900 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है। श्रीनगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रस्ताव की समीक्षा बैठक में यह जानकारी कश्मीर मंडलायुक्त बसीर अहमद खान ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, श्रीनगर को इको-फ्रेंडली नजरिए के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर बनाया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए नए अवसर सृजित किए जाएंगे।मंडलायुक्त ने कहा, स्मार्ट सिटी प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे लेकर लोगाें से नए सिरे से सुझाव लिए जाएंगे। शहर को विकसित करने के अलावा और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के ड्राफ्ट पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा, प्रस्ताव में अर्बन मोबिलिटी, अर्बन इनवायरमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, डिजास्टर प्रूफ स्ट्रक्चर, ट्रैफिक मैनेजमेंट, साइकिल ट्रैक समेत कई पहलू शामिल हैं। उन्हाेंने कहा, तमाम संबंधित एजेंसियाें को प्रस्ताव पर अमल की तैयारी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन