{"_id":"606995ac8ebc3eda727e356b","slug":"smart-city-jammu-underground-dustbin-will-be-built-in-the-city-smart-pole-will-be-installed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी जम्मू: शहर में बनेंगे भूमिगत कूड़ेदान, लगेंगे स्मार्ट पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी जम्मू: शहर में बनेंगे भूमिगत कूड़ेदान, लगेंगे स्मार्ट पोल
Sun, 04 Apr 2021 04:02 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 04 Apr 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी जम्मू में अब भूमिगत कूड़ेदान और स्मार्ट बिजली के पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए ई-टेंडरिंग की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होते ही काम अलॉट कर दिया जाएगा। शहर में हर मोहल्ले में भूमिगत कूड़ेदान बनेंगे। इससे डंपिंग साइट में खुले में कचरा नहीं बिखरा रहेगा। सुबह कूड़ेदानों से कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह शहर में स्मार्ट बिजली पोल लगाए जाएंगे। इन पोल के माध्यम से बिजली मुहैया करवाई जाएगी। इनमें इंटरनेट के साथ अन्य सुविधाएं भी मिल पाएंगी। इन्हीं पोल पर एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे जगह-जगह विभागों को अलग से पोल नहीं लगाने पड़ेंगे। काम करने के लिए नगर निगम की ओर से कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर में तेज गति से काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: डीडीसी अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए मिलेंगे पुलिस जवान और सरकारी वाहन
विज्ञापन
भूमिगत कूड़ेदान, स्मार्ट पोल लगाने पर काम शुरू करवाया जाएगा। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। - अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम