फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: DDC presidents will get police personnel and government vehicles for security

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए मिलेंगे पुलिस जवान और सरकारी वाहन

Sun, 04 Apr 2021 10:05 AM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Apr 2021 10:05 AM IST
सार

  • वारंट ऑफ प्रेजिडेंस भी अगले सप्ताह जारी करने की तैयारी
  • डीडीसी अध्यक्षकों को जल्द उपलब्ध हो जाएगा सरकारी वाहन

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: DDC presidents will get police personnel and government vehicles for security
सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जिला विकास परिषदों के अध्यक्षों को सुरक्षा के लिए पुलिस जवान व सरकारी वाहन मिलेंगे। पुलिस मुख्यालय की तरफ से प्रत्येक जिले के डीडीसी अध्यक्ष को सरकारी वाहन मुहैया करवाया जाएगा। सभी को सोमवार को सरकारी वाहन व सुरक्षा के लिए पुलिस जवान मिल सकते हैं। उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को जिला विकास परिषद के अध्यक्षों को सरकारी वाहन व सुरक्षा के लिए पुलिस जवान मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधिकारी जिला विकास परिषद के अध्यक्षों को सरकारी वाहन जल्द मिलने की जानकारी दे रहे हैं। जम्मू के डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने पुलिस मुख्यालय से इस बाबत उन्हें दी गई सूचना की पुष्टि की है। भारत भूषण का कहना है कि पुलिस मुख्यालय के एसएसपी सुरक्षा ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्हें जल्द ही सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे निर्माण की प्रक्रिया बढ़ेगी आगे, ढाई साल में पूरी होगी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंट ऑफ प्रेजिडेंस भी अगले सप्ताह जारी होगा
प्रदेश सरकार डीडीसी सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों के लिए वारंट ऑफ प्रेजिडेंस को नए सिरे से अगले सप्ताह जारी करने की तैयारी कर रही है। वारंट ऑफ प्रेजिडेंस पूर्वता निर्धात्रण पत्र को कहा जाता हैं जोकि राजकीय औपचारिक समारोहों में बैठने के स्थानों का पूर्वताक्रम निर्धारित करने वाला सरकारी निर्देश पत्र होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed