फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Six month old Veerangana won the battle of life

Jammu News: छह माह की वीरांगना ने जीती जिंदगी की जंग

विज्ञापन
Six month old Veerangana won the battle of life
श्रीनगर। 92 बेस हॉस्पिटल बीबी कैंट में एक ऐसी नवजात बच्ची की जान बचाई गई, जो गर्भावस्था के महज छह माह में जन्मी थी और उसका वजन केवल 750 ग्राम था। देखभाल के दौरान प्यार में उसका नाम वीरांगना रख दिया गया था।
विज्ञापन

बच्ची की 30 वर्षीय मां इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया नामक रक्त विकार से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनके प्लेटलेट्स बेहद कम हो गए थे। उन्हें तुरंत बेस हॉस्पिटल में आपातकालीन सी-सेक्शन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

नवजात बच्ची नाजुक हालत में इस दुनिया में आई, मुश्किल से जिंदगी की सांस ले रही थी। उसे तुरंत नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सों की अथक टीम ने तुरंत कार्य शुरू किया। अगले 65 दिन एक युद्ध जैसे थे। यह बच्ची अपनी जंग खुद लड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को दो महीने से अधिक समय तक 24 घंटे देखभाल दी गई। उसका वजन बढ़कर 1.89 किलोग्राम हो गया, जिसके बाद उसे स्वस्थ रूप से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed