{"_id":"6a9f1e86b1e533b01e0f78e9","slug":"six-members-of-the-khauf-gang-arrested-in-the-kul-kalan-firing-case-samba-news-c-427-1-ja21010-197-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कूल कलां फायरिंग मामले में खौफ गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कूल कलां फायरिंग मामले में खौफ गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
छह जिंदा कारतूस, पांच खोखे, तीन पिस्टल और धारदार हथियार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के कूल कलां गांव में बीते गुरुवार को हवा में फायरिंग करने और अश्वनी नामक व्यक्ति को मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने खौफ गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, पांच खोखे और धारदार हथियार (टोक्के) बरामद किए गए हैं।
आरोपियों की पहचान अंशु कुमार उर्फ बिल्ला, सुशील कुमार उर्फ बॉबी, दानिश कुमार उर्फ राणा, मनीष कुमार उर्फ नागो, गोविंद कुमार उर्फ राजा और गोविंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को बिश्नाह निवासी इस गैंग के सदस्यों ने अरनिया के कूल कलां गांव में अश्वनी नामक व्यक्ति का नाम लेकर पिस्टल से हवा में फायरिंग कर और धारदार हथियार टोक्के लहराकर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत मिलते ही थाना अरनिया ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर और पुलिस की टीमें तैनात कर चार दिन के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और पांच टोक्के बरामद किए। पुलिस का कहना है कि इनकी अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस ने यह मामला 72 घंटे में सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
अर्निया-बिश्नाह इलाके में इस तरह की गैंग वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर राहत भरी माना जा रहा है, हालांकि आरोपियों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।