{"_id":"688fc26a79b8c3bafa070438","slug":"situation-in-kashmir-has-worsened-since-article-370-was-revoked-mehbooba-srinagar-news-c-264-1-sr11001-105051-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में स्थिति और खराब: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में स्थिति और खराब: महबूबा
विज्ञापन
पीडीपी के कार्यालय में विधायक कफील उर रहमान का स्वागत करतीं महबूबा मुफ्ती। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नेता और करनाह निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे कफील-उर-रहमान सोमवार को औपचारिक रूप से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में शामिल हो गए। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने श्रीनगर स्थित पीडीपी मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर महबूबा मुफ़्ती ने वर्तमान प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर, खासकर घाटी में, स्थिति और खराब हो गई है।
5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में तबाही के छह साल पूरे हो गए। लोगों को नई सरकार से उम्मीदें थीं, लेकिन दुर्भाग्य से ज़मीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदला है। वही गिरफ़्तारियां, वही उत्पीड़न और वही भय का माहौल जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कश्मीरी युवाओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि देश की विभिन्न जेलों में हज़ारों कश्मीरी युवा बंद हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर कैद कश्मीरी युवाओं की सही संख्या जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें जानकारी नहीं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री उमर पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि सरकार क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को सुलझाने के बजाय पटवारियों और बीडीओ के तबादलों पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। रेत और बजरी की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों को बहाल करने जैसे बुनियादी मुद्दों को सुलझाने के बजाय, वे कहीं और व्यस्त हैं।
इशारों-इशारों में करनाह के पूर्व विधायक को बताया कचरा
करनाह के विधायक कफील-उर-रहमान के नेकां छोड़कर पीडीपी में शामिल होने के सवाल पर जदीबल से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने तंज किया कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि मैं खुश हूं कि सब कचरा बाहर आ रहा है। अब वह वापस ले रही हैं तो मैं क्या कह सकता हूं। ब्यूरो