{"_id":"6932db6c3375dc01e50cd526","slug":"sia-team-reaches-srinagar-ganderbal-to-investigate-delhi-links-of-white-collar-terror-module-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सफेदपोश आतंकी माड्यूल के दिल्ली लिंक खंगालने श्रीनगर-गांदरबल पहुंची SIA, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सफेदपोश आतंकी माड्यूल के दिल्ली लिंक खंगालने श्रीनगर-गांदरबल पहुंची SIA, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त
Fri, 05 Dec 2025 06:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:47 PM IST
सार
एसआईए ने श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह-सुबह छापे मारे जिसमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफेल भट के घर पर भी छापा मारा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को सफेदपोश टेरर मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापे मारे। इस दौरान कुछ डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए जिन्हें जब्त कर जांच के लिए साथ ले जाया गया। हालांकि, इसको लेकर एसआईए की ओर से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईए ने श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह-सुबह छापे मारे जिसमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफेल भट के घर पर भी छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि भट को 22 नवंबर को एसआईए ने सफेदपोश टेरर मॉड्यूल केस के सिलसिले में यहीं से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि गांदरबल जिले के वाकुरा में भी छापे मारे गए। छापा जमीर अहंगर के घर पर मारा। सूत्रों के अनुसार अहंगर के भाई पर दिल्ली धमाके में लिंक्स होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ये छापे इस केस की एसआईए की जांच का हिस्सा थे, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ समन्वय के साथ अंजाम दिए गए।
विज्ञापन