{"_id":"65de62696d98ea26890339f7","slug":"sia-raid-jammu-news-c-10-jmu1040-312014-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नारको आतंकवाद मामले में एआईए का करमाड़ा, बगयालदरा में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नारको आतंकवाद मामले में एआईए का करमाड़ा, बगयालदरा में छापा
विज्ञापन
दो आरोपियों के घरों को खंगाला, परिजनों से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको आतंकवाद मामले में नियंत्रण रेखा स्थित करमाड़ा और बगयालदरा में छापा मारा। इस दौरान दो आरोपियों के घरों को खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की गई। साथ ही परिजनों से आरोपियों को एसआईए के समक्ष पेश करने की अपील की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जम्मू से एसआईए की एक टीम इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पुंछ पहुंची। दोपहर बाद नारको आतंकवाद मामले में करमाड़ा निवासी मोहम्मद लियाकत के घर दबिश दी और पूछताछ की। लियाकत 31 मई, 2023 को करमाड़ा में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से हथियारों एवं मादक पदार्थों के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचे गए स्थानीय नारको आतंकी का का साथी है और घटना के दिन से ही फरार है। उक्त मामले में एसआईए अब तक छह आरोपियों को दबोच चुकी है। इनमें से एक दिल्ली और एक हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। अभी दो आरोपी फरार हैं। करमाड़ा के उपरांत एसआईए की टीम नियंत्रण रेखा पर तार के आगे स्थित बगयालदरा निवासी मोहम्मद इरशाद के घर पहुंची और तलाशी ली। अभी तक दोनों आरोपियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है।