फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shiv Sena women's unit organized Holi at Bal Ashram

शिवसेना की महिला इकाई ने बाल आश्रम में करवाया होली आयोजन

विज्ञापन
Shiv Sena women's unit organized Holi at Bal Ashram
जम्मू कश्मीर शिवसेना की महिला इकाई की तरफ से रंगों का त्योहार होली बाल आश्रम आर एस पुरा में रहने व? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। शिवसेना की महिला इकाई ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सोफिया सागो ईशा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला विंग की सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें रंगों के त्योहार होली की मुबारकबाद देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शिवसेना महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सोफिया ने कहा कि उनका हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि हर एक त्योहार बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया जाए। जिससे की उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया जा सके । उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली तथा तरक्की लेकर आए। जिला अध्यक्ष संजीव सूदन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को विश्वास दिलाया कि उनकी सहायता के लिए सभी लोग तैयार हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि वह होली का त्योहार कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सावधानी तथा सुरक्षा के साथ मनाएं। इस मौके पर महिला विंग की स्थानीय प्रधान ममता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed