{"_id":"6585ed0c96cbcaadc90771ac","slug":"seventeen-arested-samba-news-c-289-1-sjam1009-1430-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में चिट्टा हॉटस्पॉट के पास से घूम रहे 17 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में चिट्टा हॉटस्पॉट के पास से घूम रहे 17 लोग गिरफ्तार
Sat, 23 Dec 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने सीआरपीसी की धाराओं के तहत की कार्रवाई, जांच शुरू
सांबा। जिला पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा व विजयपुर थाना और पुलिस चौकी सपवाल के अधिकार क्षेत्र में चिट्टा हॉटस्पॉट के पास घूम रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद आमिर निवासी श्रीनगर, जहूर अहमद निवासी बडगाम, बशीर अहमद निवासी कुपवाड़ा अब तालाब तिल्लो जम्मू, अर्जुन निवासी राजस्थान, सुखविंदर सिंह निवासी पटियाला (पंजाब), हरदीप सिंह निवासी पटियाला (पंजाब), गगनदीप सिंह निवासी उधमपुर, नरिंदर सिंह निवासी जम्मू, अजय कुमार निवासी जम्मू, अनिल कुमार निवासी जम्मू, नरिंदर संगराल निवासी विजयपुर, राहुल कुमार निवासी विजयपुर, शम्मी कुमार निवासी सांबा, राकेश कुमार निवासी सांबा, अश्वनी कुमार निवासी बाडियां सपवाल और दो अन्य लोग हैं। इन लोगों को बलोल खड्ड बाड़ी ब्राह्मणा, सरोर (बाड़ी ब्राह्मणा) और रख बरोटियां के चिट्टा हॉटस्पॉट के पास संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि पिछले ग्यारह महीनों में पुलिस ने चिट्टा हॉटस्पॉट के पास से 109 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।