{"_id":"5ab7f65a4f1c1bc3758b7784","slug":"separatists-meeting-in-gilani-house-at-hyderpora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेहरई के बेटे के आतंकी बनने पर अलगाववादियों ने गिलानी के घर पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेहरई के बेटे के आतंकी बनने पर अलगाववादियों ने गिलानी के घर पर किया मंथन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
KASHMIR SEPARATISTS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीक-ए-हुर्रियत के नए चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहरई के बेटे जुनैद के आतंकी बनने की सूचना ने अलगाववादियों के शीर्ष नेतृत्व को भी परेशानी में डाल दिया है। रविवार को हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के घर जमा हुए अलगाववादी नेताओं ने नए घटनाक्रम के संदर्भ में गहन मंथन किया।
बैठक में हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक भी मौजूद थे।सूत्रों के मुताबिक हुर्रियत(जी) के चेयरमैन गिलानी के हैदरपोरा स्थित घर पर बैठक में आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
सेहरई के बेटे के आतंकी बनने से कश्मीरी अवाम में जाने वाले संदेश पर भी विचार किया गया। अलगाववादी अब तक कश्मीर को सियासी मुद्दा बताते रहे हैं। अलगाववादी कभी खुलकर आतंकवाद को जायज नहीं ठहराते हैं।
विज्ञापन
कश्मीर को विवादित मुद्दा बताकर आजादी की बात करने वाले ग्रुप के परिवार से किसी युवक के आतंकी बनने से नेतृत्व असमंजस में पड़ गया है। सेहरई के बेटे को वापस लौटने के लिए राजी करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
अलगाववादी नेतृत्व को लगता है कि जुनैद के आतंकी बनने का कश्मीरी अवाम में गलत संदेश जा सकता है और इसका असर आजादी के आंदोलन पर भी पड़ सकता है। जुनैद एमबीए है और एक ई-भुगतान कंपनी में नौकरी करता था।

उस पर साल 2016 में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान पत्थरबाजी करने का भी आरोप है। इस सिलसिले में वह एक बार कोर्ट में पेशी के लिए भी गया था।
वायरल फोटो से आतंकी बनने की मिली जानकारी
सेहरई के बेटे जुनैद के आतंकी बनने की जानकारी उसके परिवार को सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से मिली। सेहरई के करीबी रिश्तेदार अहमद राथर ने बताया कि उसकी आतंकी बनने की बात हम सबको सोशल मीडिया के जरिए पता चली।
उसके मुताबिक जुनैद के आतंकी बनने की खबर पर उसके वालिद सेहरई ने कहा कि यह उसकी पसंद है। जुनैद जुमे के दिन लाल चौक पर मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब घर नहीं लौटा तो हमने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जुनैद हमेशा से आईएसआईएस का विरोधी रहा है। इसके साथ ही वह अब्बा (सेहरई) के काफी करीब था।