J&K: हंदवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
J&K: 3 terrorists gunned down & one civilian also lost her life during encounter that started late last night in Handwara's Unisoo. Search ops still underway. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/JQ3eaWpASH
— ANI (@ANI) December 11, 2017विज्ञापन
आपको बता दें कि सुरक्षा बलों को हंदवारा में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ की 92 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने इलाके को घेर कर आतंकियों को तलाश शुरू कर दी ।
पढ़ें:- J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर
बताया जा रहा है की खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग का भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है। सुरक्षा के एहतियात के तौर पर इलाके में हंदवाड़ा, सोपोर, बारामूला और कुपवाड़ा में इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया है।
पढ़ें:- ऑपरेशन ऑलआउट की कामयाबी, घाटी में बन रही है आतंकियों की कब्रगाह
क्रास फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक आतंकी इसी महिला के घर में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि पुलिस, CRPF और RR ने हंदवाड़ा में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। रातभर बारिश होती रही और हमारे सैनिक एनकाउंटर में डटे रहे।
In Unisoo, Handwara all the three terrorists apparently Pakistanis have been neutralized by Joint team of J&K Police, RR & CRPF. It has been raining whole night & boys were out there in the cold, tweets J&K DGP SP Vaid (File Pic) pic.twitter.com/u4BXdQuY6Q
— ANI (@ANI) December 11, 2017