J&K Encounter: श्रीनगर में मुठभेड़, दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका; सोपोर में एक दहशतगर्द ढेर
सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सोपोर में 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, श्रीनगर जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है। श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है। माना जा रहा है कि दो-तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं, ऑपरेशन जारी है।
#WATCH | J&K | One terrorist neutralised by security forces in Operation Rajpura in the general area of Rajpura, Sopore, Baramulla. A search operation is underway.
विज्ञापन
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/LDPYFdfLiY — ANI (@ANI) November 10, 2024
रामपुरा राजपोरा के जंगलों में शनिवार शाम को मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दहशतगर्द बांदीपोरा में दो दिन पहले मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का साथी है। जो मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था।
इससे पूर्व सुरक्षाबलों ने साहीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर के बाद उत्तरी कश्मीर में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया तो इलाके में छुपे आतंकियों ने गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर किये एक पोस्ट में लिखा, रामपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।
पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है लेकिन संभावना है कि ढेर किया आतंकवादी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान भाग निकला एक पाकिस्तानी दहशतगर्द हो सकता है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त के भी प्रयास किया जा रहा है।
एक दिन पहले मारे थे दो आतंकी
सोपोर में ही सुरक्षाबलों ने वीरवार रात शुरू हुए ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया था। इनकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हुई है। इनके पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्रेनेड व एक पिस्तौल बरामद की गई थी।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में ज़बरवन जंगल क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ सुबह 9 बजे के आसपास उस क्षेत्र में शुरू हुई, जो दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इस क्षेत्र में तलाशी अभियान और घेराबंदी (कॉर्डन) ऑपरेशन शुरू किया था। फिलहाल, इस मुठभेड़ में किसी प्रकार के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH | Srinagar, J&K: Security heightened as an encounter between terrorists and security forces is underway in the Zabarwan forest area of Srinagar.
— ANI (@ANI) November 10, 2024
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/b0eCZx7JTr
श्रीनगर शहर के ज़बरवन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने जॉइन्ट रूप से तलाशी ऑपरेशन शुरू किया है।अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।श्रीनगर शहर से प्राप्त दृश्यों में सुरक्षा जांच करते हुए जवान नजर आ रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#WATCH | J&K: A joint Police and security forces operation has been launched in Zabarwan forest area of Srinagar based on specific intelligence about the presence of terrorists.
— ANI (@ANI) November 10, 2024
Visuals from the city as security check is being done. pic.twitter.com/rjGxOHYKqM