{"_id":"60a001a383ea7d14063d591d","slug":"security-agencies-conducting-search-operations-on-arms-recovered-from-the-rigal-border-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीमा पर तारबंदी के पास हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीमा पर तारबंदी के पास हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, तलाशी अभियान जारी
Sat, 15 May 2021 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 10:45 PM IST
सार
हथियार मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रिगाल की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास से गत दिवस हथियार बरामद होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पहले यह तस्करों का मार्ग हुआ करता था। बाद में घुसपैठियों का इस मार्ग पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से निकाली गई सुरंग भी मिली थी। जो भारतीय सीमा के 160 मीटर अंदर थी।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि सुरंग से घुसपैठ भी हुई थी। वहीं गत दिनों पाकिस्तानी रेंजरों ने एक घुसपैठिए को इसी क्षेत्र से भारतीय सीमा में भेजने की साजिश रची थी, जिसे सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों का कहना है कि जिस स्थान से हथियारों का पैकेट मिला था, उससे सौ मीटर की दूरी पर बीएसएफ का नाका है। जहां बीएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। खुफिया एजेंसी के अनुसार क्षेत्र में जरूर कोई ओजीडब्ल्यू है, जिसके इशारे पर हथियारों को तारबंदी के निकट फेंका गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया