कश्मीर में बारामुला के एडीसी(अपर उपायुक्त) मोहम्मद अहसान मीर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह सड़क पर निकलने वाले लोगों की छड़ी से पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि घर से पैदल निकलीं महिलाओं को भी नहीं बख्शा। अमीर की आलोचना तब ज्यादा होने लगी जब एसएसपी रईस मोहम्मद भट्ट एक तस्वीर में हाथ जोड़कर महिला से अपील करते दिखे। एक ओर एसएसपी की तारीफ हो रही है तो एडीसी की इस हरकत को लेकर लोग काफी नाराज हैं।
बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन