{"_id":"6973e5b2b1b54271d9071e54","slug":"search-operation-samba-news-c-10-1-jam1005-819512-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुंछ में भारी बर्फबारी के बीच \nचलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुंछ में भारी बर्फबारी के बीच चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे जिले में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच जिला पुलिस की टीमों ने जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी शफकत हुसैन और एएसपी मोहन शर्मा खुद तलाशी अभियान की अगुवाई करते नजर आए। नीचे डेढ़ फुट मोटी बर्फ की परत और ऊपर से लगातार गिर रहे फाहों के बीच पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में आधुनिक हथियार थामे जंगल व मैदानी इलाकों को खंगालते नजर आए ताकि गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा सके। विपरीत परिस्थितियों में अभियान चलाने पर अधिकारियों ने कहा कि हालात कैसे भी हों जम्मू-कश्मीर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तरह मुस्तैदी से खड़ी है।