फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Screws on teachers who are absent from school without being told

बिना बताए स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
Screws on teachers who are absent from school without being told
जम्मू। दूरदराज क्षेत्र के स्कूलों में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ऐसे शिक्षकों पर नकेल कसेगा जो स्कूलों से अनावश्यक या बिना पूर्व सूचना के गैर हाजिर रहते हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी को अधिकारिक आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन

निदेशालय ने समर और विंटर जोन के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से प्रतिदिन स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति की रिपोर्ट भेजने को कहा है। कोविड के बाद दूरदराज क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापक नियमित ड्यूटी पर नहीं जा रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने प्रतिदिन हाजिरी मांगी है। कोविड के कारण एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद समर और विंटर जोन के सभी स्कूल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुले हैं। स्कूल खुलने के बाद भी दूरदराज क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापक नियमित ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। अध्यापकों के ड्यूटी पर नहीं आने से बच्चे भी स्कूल नहीं जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में नुकसान होता है। इस स्थिति को बदलने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से नियमित हाजिरी पांच बजे तक भेजने को कहा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ज्वाइंट निदेशक एचआर पाखरू को यह जिम्मेवारी सौंपी है।
विज्ञापन

--
दूरदराज क्षेत्रों में कई-कई दिनों नहीं आते अध्यापक
डोडा, रामबन, किश्तवाड़, पुंछ और राजोरी जिले में अध्यापक कई-कई दिनों तक ड्यूटी से गायब रहते हैं। हेडमास्टर या प्रिंसिपल से साठगांठ कर यह अध्यापक छुट्टी पर रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर सबसे अधिक असर पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्रों में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले ही बच्चों की संख्या न के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed