फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   School's recognition canceled

Jammu News: जांच टीम को साढ़े 7 घंटे कराया इंतजार, स्कूल की मान्यता रद्द

विज्ञापन
School's recognition canceled
- बडगाम के फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल में शिकायतों की जांच करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

-कश्मीर में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने टीम की रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। बडगाम के फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल मम्मत के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने गई शिक्षा विभाग की टीम को स्कूल प्रबंधन ने साढ़े 7 घंटे इंतजार कराया। उसके बाद अधूरे दस्तावेज सौंपे। स्कूल की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। स्कूल को 23 नवंबर 2021 को मान्यता दी गई थी।
स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीओई) की ओर से शनिवार को जारी आदेश में बताया गया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) बडगाम ने स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की थी। तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाने के लिए समिति 24 फरवरी को स्कूल पहुंची तो स्कूल प्रबंधन ने सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीईओ सहित जांच अधिकारियों को स्कूल के बाहर इंतजार कराया।
विज्ञापन

सीईओ ने अपनी रिपोर्ट में लौटकर बताया लंबे इंतजार के बाद संबंधित स्कूल के प्रबंधन ने बिना मुहर और हस्ताक्षर के दस्तावेज जांच समिति को सौंपे। जिसके कारण तथ्यात्मक स्थिति का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विभाग के सुझावों की अनदेखी की स्कूल ने
डीओई के आदेश में कहा गया है कि स्कूल ने सुझावों पर विचार करने या उन्हें लागू करने के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। नियमानुसार स्कूल की कार्यवाहियों में विभागीय प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया, जबकि यह अनिवार्य है। इसलिए स्कूल की मान्यता रद्द की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed