फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   School Education Department Launches Campaign To stop Drug Addiction Among Students in Jammu

एक युद्ध नशे के विरुद्ध: शिक्षा विभाग हर स्कूल में बनाएगा प्रहरी क्लब, अभिभावक भी होंगे शामिल

Fri, 07 May 2021 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 07 May 2021 03:31 PM IST
सार

समग्र शिक्षा विभाग ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी स्कूलों में प्रहरी क्लब बनाया जाएगा।

विज्ञापन
School Education Department Launches Campaign To stop Drug Addiction Among Students in Jammu
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छात्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए जम्मू में स्कूल शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। बच्चों को नशे के दलदल से बाहर निकालने के सभी स्कूलों में प्रहरी क्लब बनाया जाएगा। इस क्लब में अभिभावक भी होंगे, जो एक साथ मिलकर नशे के खिलाफ युद्ध लडे़ंगे। 

विज्ञापन


समग्र शिक्षा विभाग की ओर से एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अभियान के संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने जिलों में सरकारी व निजी स्कूलों में इसका प्राथमिकता के साथ कार्यान्वयन करने को कहा है। समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संयुक्त कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को नशे के विभिन्न स्रोत जैसे प्रतिबंधित दवाओं आदि के सेवन न करने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में बनने वाले प्रहरी क्लब की जिम्मेदारी होगी है कि वह नशे के दुष्प्रभावों के प्रति नियमित बच्चों को जागरूक करें। स्कूलों के आसपास सीसीटीवी लगवाएं ताकि हर स्थिति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान को व्यापक रूप से स्कूलों में लागू करने के लिए निदेशालय ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। इसमें डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. शाति स्वरूप शर्मा शामिल है। इन अधिकारियों की देखरेख में अभियान को चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल के प्रिंसिपल, हेडमास्टर, अध्यापकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वह बच्चों को नशे का सेवन न करने के प्रति जागरूक कर सकें।

ये भी पढ़ें- कोरोना के कहर की कहानी: लोग बोले- ध्वस्त हो गया है पर्यटन उद्योग, अब तो ऊपर वाले का ही सहारा है    
यह भी पढ़ें- बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर: वंदे भारत समेत ये पांच ट्रेन अगले आदेश तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed