फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schedule of four hours, being reduced to eight to 10 hours

Jammu News: शेड्यूल चार घंटे की, कटौती हो रही आठ से 10 घंटे

Thu, 09 Jan 2025 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 09 Jan 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Schedule of four hours, being reduced to eight to 10 hours
बिश्नाह। बिश्नाह और आरएस पुरा सब डिवीजन के तहत बिजली कटौती बड़े पैमाने पर हो रही है। विभाग द्वारा शेड्यूल तो चार घंटे का निर्धारित किया गया है, लेकिन रोजाना आठ से 10 घंटे तक कटौती हो रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बिजली कटौती पर कर्मचारी तकनीकी खराबी का हवाला दे रहे हैं। यह शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में हो रही है। शेड्यूल के तहत रोजाना सुबह डेढ़ से दो घंटे और शाम में दो से ढाई घंटे की कटौती की जा रही है। वहीं, इसके अलावा चार से छह घंटे की कटौती लोगों को झेलनी पड़ रही है। कुल मिलाकर हर दिन आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती सुबह 5:30 के बाद और शाम को 7:00 बजे के बाद की जा रही है। इससे रोजमर्रा के काम तो प्रभावित हो ही रहे हैं, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थी आगामी परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

मीरां साहिब ग्रिड स्टेशन के तहत आते ब्यासपुर और सई रिसिविंग स्टेशन की बिजली बुधवार सुबह 3:00 बजे से सुबह 11:00 तक लगातार आठ घंटे बाधित रही है। विभाग के अधिकारी के अनुसार स्लैहड़ में 33 केवी लाइन का जंपर फेल हो जाने से सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ब्यासपुर परलाह के निवासी दर्शन कुंडल ने बताया कि बिजली विभाग बड़े पैमाने पर कटौती कर रहा है। कटौती के बावजूद महीने के बिल भी बराबर आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
अरनिया कस्बे के व्यापारी कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि बिजली कटौती चरम पर है। कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार कटौती से प्रभावित हो रहे हैं।बिजली कटौती में सुधार की सख्त जरूरत है।


आने वाले दिनों में और बढ़ेगी परेशानी
ललियाना ग्रिड स्टेशन के तहत आते रिसिविंग स्टेशन पर शेड्यूल कटौती लागू नहीं किया जा रहा है। ग्रिड के दिशा निर्देश के अनुसार बिजली की कटौती रिसीविंग स्टेशनों को करने के लिए कहा जा रहा है। इसमें बिजली कटौती रोजाना स्तर पर आठ से 10 घंटे की दर्ज की जा रही है। ललियाना ग्रिड स्टेशन में नया ट्रांसफार्मर असेंबल हो गया है। टेस्टिंग के बाद ट्रांसफॉर्मर चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल ग्रिड स्टेशन को 50 एमबीए से कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर दिया गया है। इससे आने वाले दिनों में बिजली कटौती बढ़ जाएगी।



लोड बढ़ाने और कम करने का निर्देश ग्रिड से हो रहा जारी
बिश्नाह सब ट्रांसमिशन डिविजन के जेई रिशपाल ने बताया कि ललियाना ग्रिड स्टेशन के तहत आते रिसिविंग स्टेशनों में रोजाना आठ से 10 घंटे की कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रिड स्टेशन के दिशा निर्देश के अनुसार बिजली कटौती की जा रही है। लोड बढ़ाने और कम करने का निर्देश ग्रिड से जारी हो रहा है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed