फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Satyapal Malik says Terrorist should leave the path of violence

आतंकवादी हिंसा का रास्ता छोड़े, प्रशासन करेगा पुनर्वास : सत्यपाल मलिक

Mon, 14 Jan 2019 07:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Satyapal Malik says Terrorist should leave the path of violence
governor satyapal malik - फोटो : बासित जरगर

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आतंकवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है। कहा है कि प्रशासन ऐसे लोगों के पुनर्वास का हरसंभव प्रयास करेगा। वे एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


कुछ राजनेताओं द्वारा आपरेशन ऑल आउट को रोकने और घाटी में लोगों की मौत की जांच की मांग करने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आपरेशन ऑल आउट जैसा यहां कुछ भी नहीं है। कुछ लोग इस गलत शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ये बच्चे (आतंकवादी) वापस घर लौटें। हम जो कुछ भी उनके लिए कर सकते हैं, करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


कहा कि जब कोई आतंकवादी कहीं भी गोली चलाता है या विस्फ ोटक फेंकता है तो ऐसा नहीं हो सकता है कि आप गोली चलाएं और हम आपको फू ल और गुलदस्ता भेजें। हमारी तरफ से आपरेशन आल आउट नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवादियों को यह रास्ता छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। राज्य में विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका प्रशासन इसके लिए तैयार है। जब चुनाव आयोग इसका निर्णय करेगा हम चुनाव कराएंगे।

फारूक रोज कुछ न कुछ करते हैं बयानबाजी

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान कि राज्य में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो मौतों के लिए अलग से एक आयोग का गठन किया जाएगा के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि वह रोज कुछ न कुछ बयानबाजी करते रहते हैं। वह एक वरिष्ठ राजनेता हैं। इसलिए उनके बारे में टिप्पणी करना अच्छा नहीं है।


वोट के लिए लोग जा सकते हैं किसी हद तक

मलिक ने कहा कि मुख्यधारा के राजनेताओं की राजनीतिक जरूरतें हैं और हमारे देश में वोट के लिए लोग किसी हद तक जा सकते हैं । कुछ राजनेताओं के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर  कहा कि वे सब राजनेता हैं और उनकी राजनीतिक जरूरतें हैं। लोग वोट के लिए इस देश में बहुत दूर जा सकते हैं। वे सबकी जरूरतों का समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed