फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sanitation workers union elections

Jammu News: अंतिम दिन तीन भावी प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

विज्ञापन
sanitation workers union elections
सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चुनाव अ​धिकारी डा. जसवंत सिंह को
- समर्थकों के साथ पहुंचे सफाई कर्मचारियों के नेता अमर, कश्मीरा व पूर्व अध्यक्ष देवानंद गिल
विज्ञापन

- 20 को तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापस लिए जा सकेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव के लिए नगर निगम टाउन हॉल में नामांकन के अंतिम दिन सफाई कर्मचारियों के नेता अमर, कश्मीरा व पूर्व अध्यक्ष देवानंद गिल ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।


चुनाव अधिकारी डाॅ. जसवंत सिंह ने बताया कि नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब पांच लोगों के नामांकन हुए हैं। 20 अक्तूबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापस लिए जा सकते हैं। 25 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन पत्र भरने पहुंचे तीनों भावी प्रत्याशियों ने एक स्वर में कहा कि नगर निगम के अंदर ठेका प्रथा की समाप्ति, सफाई कर्मियों की भर्ती कराने के साथ ही अनिश्चित भविष्य को लेकर परिवार का पालन पोषण कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने का वादा पूरा किया जाएगा। इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। सफाई कर्मियों के लिए अब तक जो भी वादे सरकारों ने किए वे पूरे नहीं हो सके। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी डा. जसवंत सिंह को

सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी डा. जसवंत सिंह को

सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी डा. जसवंत सिंह को

सफाई कर्मचारी यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी डा. जसवंत सिंह को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed