फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, health

Jammu News: नशा मुक्त ओपीडी में 90 लोगों का चल रहा उपचार

Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
samba news, health
नशे व शराब के आदी लोगों की ओपीडी में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के जिला अस्पताल में नशा मुक्त ओपीडी शुरू की गई है। इसमें नशे व शराब के आदी लोगों की ओपीडी में बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार अब तक 90 लोगों की काउंसलिंग कर उनका उपचार किया जा रहा है।

एक दर्जन लोग नशे की लत से छुटकारा पा चुके हैं। वहीं उनका उपचार लगातार जारी है। जिले भर में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त ओपीडी के नोडल अधिकारी डॉ. विजय भारती ने कहा कि जिला अस्पताल में नशा मुक्त ओपीडी के खुलने से जो लोग अन्य जिलों में जाते थे बह अब जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार 15 से लेकर 45 वर्ष तक के लोग उनके पास आ रहे हैं। उनकी पूरी तरह से काउंसलिंग की जाती है। उसके बाद उपचार शुरू किया जाता है। उनके अनुसार दवा एम्स दिल्ली से पहुंचती है। ठीक होने के बावजूद दवा को जारी रखने के बारे में कहा जाता है। तीन युवक ऐसे हैं जो ठीक हो कर रोजगार कर रहे हैं। वहीं उनकी दवा भी जारी है। शराबी लोग भी शराब छुड़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। उपचार पूरी तरह से निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed