{"_id":"66b32836488aade80a0cbdc4","slug":"rr-swain-appointed-as-director-general-of-police-jammu-and-kashmir-till-30th-september-2024-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR Swain: आरआर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी, जानिए कौन हैं रश्मी रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RR Swain: आरआर स्वैन बने जम्मू-कश्मीर के नए डीजीपी, जानिए कौन हैं रश्मी रंजन
Wed, 07 Aug 2024 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:42 PM IST
सार
आरआर स्वैन को जम्मू-कश्मीर का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह पहले डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। आरआर स्वैन का कार्यकाल 30 सितंबर 2024 या अगले आदेश जारी होने तक रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर डीजीपी आरआर स्वैन
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी रंजन (आरआर) स्वैन जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। हालांकि आरआर स्वैन अभी तक डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 27 अक्तूबर 2023 को उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। एक नंवबर से उन्होंने अतिरिक्त पदभार संभाला था।
गृह मंत्रालय ने रश्मी रंजन की नियुक्ति की पुष्टि की है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि आरआर स्वैन को 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया जाता है। वह आधिकारिक तौर पर तत्काल प्रभाव से यह पद संभालेंगे। आरआर स्वैन 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले भी प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
जानिए कौन हैं आरआर स्वैन
जानकारी के अनुसार, 2001 से 2003 तक वह एसएसपी श्रीनगर के रूप में तैनात रहे। इसके बाद 2003 से 2004 तक उन्होंने एसएसपी जम्मू के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह एसएसपी रामबन, पुंछ और लेह के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वह 2004 से 2006 तक जम्मू-कश्मीर सतर्कता संगठन में सहायक महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में भी सेवा दी हैं।
बाद में आईपीएस स्वैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए, जहां उन्होंने विदेशी पोस्टिंग सहित कई पदों पर कार्य किया। वह 15 वर्षों से अधिक समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे और 2020 में उन्हें जम्मू कश्मीर में वापस भेजा गया।

RR Swain who was holding an additional charge of DGP is hereby appointed as Director General of Police, Jammu and Kashmir till 30th September 2024: Ministry of Home Affairs pic.twitter.com/pLmlh5DNVN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 7, 2024
जानिए कौन हैं आरआर स्वैन
जानकारी के अनुसार, 2001 से 2003 तक वह एसएसपी श्रीनगर के रूप में तैनात रहे। इसके बाद 2003 से 2004 तक उन्होंने एसएसपी जम्मू के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह एसएसपी रामबन, पुंछ और लेह के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वह 2004 से 2006 तक जम्मू-कश्मीर सतर्कता संगठन में सहायक महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में भी सेवा दी हैं।
बाद में आईपीएस स्वैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए, जहां उन्होंने विदेशी पोस्टिंग सहित कई पदों पर कार्य किया। वह 15 वर्षों से अधिक समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे और 2020 में उन्हें जम्मू कश्मीर में वापस भेजा गया।
15 जून 2020 को आईपीएस अधिकारी स्वैन को बी श्रीनिवास की जगह जम्मू-कश्मीर का खुफिया प्रमुख नियुक्त किया गया था। आरआर स्वैन वर्तमान में जम्मू कश्मीर सीआईडी के विशेष महानिदेशक के रूप में तैनात थे, लेकिन उसके साथ वह अपने प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं दे रहे थे।