फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident

Jammu News: पांच साल में 1986 जिंदगियां लील गईं सड़कें

विज्ञापन
road accident
जम्मू-श्रीनगर हाईवे, चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला की मुख्य सड़कों पर हुए हादसे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की तीन महत्वपूर्ण सड़कों ने पांच वर्षों में 2000 के करीब लोगों की जिंदगियां लील लीं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला की ओर जाने वाली सड़कों पर 2019 से 2023 तक सड़क हादसों में 1986 लोगों की जान चली गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चिनाब घाटी में 2019 में दुर्घटनाओं में कम से 113 लोगों की जान चली गई। 2020 में इस क्षेत्र में सड़क हादसों में 64 लोगों की जान चली गई। 2021 में 91, 2022 में 81 और 2023 में 114 लोगों की जान चली गई।



जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 2019 में 211 लोग हादसों में मारे गए। 2020 में 178, 2021 में 271, 2022 में 261 से अधिक और 2023 में 234 यात्रियों की जान चली गई। इसी तरह पीर पंजाल रेंज में वर्ष 2019 में सड़क हादसों में 109 लोग मारे गए। 2020 में 56, 2021 में 65 और 2022 में 74, 2023 में 64 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन




चिनाब घाटी, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीर पंजाल की सड़कों पर 2019 में कुल 433 लोग मारे गए। 2020 में 298 लोगों की जान चली गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 427 लोग मारे गए। इसके बाद 2022 में 416 और 2023 में 412 लोग मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed