{"_id":"66b2bfcb1d20338bad0a64a7","slug":"reviewed-the-damage-caused-due-to-cloud-burst-incident-jammu-news-c-266-1-sr31001-102089-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बादल फटने से हुए नुकसान की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बादल फटने से हुए नुकसान की समीक्षा की
Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
गांदरबल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष (उपायुक्त) श्यामबीर ने बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राहत के लिए तत्काल कदम उठाने को लेकर चर्चा की। बादल फटने की घटना 3 और चार अगस्त को कंगन और गुंड में हुई थी, जबकि कुलान और पदाबल क्षेत्रों में भूस्खलन से नुकसान पहुुंचा था।
डीसी ने संबंधित विभागों से नुकसान के मूल्यांकन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सरकारी संपत्ति, घरों और कृषि भूमि को हुए नुकसान का पूरा विवरण पता लगाने के लिए व्यापक मूल्यांकन का निर्देश दिया। डीसी ने एडीसी को एसडीएम कंगन, पीडीसी और आईएंडएफसी के कार्यकारी अभियंताओं, पीडीसी के मुख्य भूवैज्ञानिक और 122 आरसीसी बीकन के अधिकारी कमांडिंग के साथ मूल्यांकन समिति गठित करने का निर्देश दिया। यह समिति प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। साथ ही सड़क और आवास की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संभावित समाधानों के साथ कारण और नुकसान के स्तर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। संवाद