कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। वहीं अनंतनाग टाउन में किसी भी बाहरी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। किश्तवाड़ में कोरोना वायरस फैलने की अफवाह पर पुलिस ने एक के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को नामजद भी किया गया है, जिसकी पहचान कासिफ निवासी जामिया मस्जिद किश्तवाड़ के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियाें की पहचान की जा रही है।
कोरोना वायरसः श्रीनगर में इलाकों में पाबंदियां, अनंतनाग में वाहनों के प्रवेश पर रोक, रेल सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए एक और फैसला किया गया है। इसमें 31 मार्च तक जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग को आदेश दिया गया है कि वह इसकी निगरानी करे और जो भी सार्वजनिक जिले की सीमा में प्रवेश करे उसे जब्त कर लिया जाए।
वहीं जम्मू शहर में कोरोना वायरस के खौफ के चलते बाजार सूने हो गए हैं। शहर के बाजार से लोगों की भीड़ गायब हो गई है। मुख्य चौक और चौराहे भी वीरान दिखाई दे रहे हैं। इस कारण दुकानदारों के धंधे पर असर पड़ रहा है। दुकानदार दुकानों में ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वायरस के डर के कारण लोग कम ही घरों से निकल रहे हैं। कनाल रोड, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, विक्रम चौक समेत अन्य चौकों पर भी लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।
मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लोगों में कोरोना का खौफ है, जिसके चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसका असर बिक्री पर पड़ रहा है। इस कारण दुकानदारों की आय आधी रह गई है। हालात ऐसे ही रहे तो दुकानदारों के लिए दुकानों का किराया निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।