फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Remembered Pandit Chhajju Ram on his death anniversary

Jammu News: पुण्यतिथि पर पंडित छज्जू राम को किया याद

Sun, 02 Mar 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Remembered Pandit Chhajju Ram on his death anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की बॉर्डर माइग्रेंट कमेटी के चेयरमैन पंडित छज्जू राम को उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर खौड़ मुख्यालय में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे।
बता दें कि पंडित छज्जू राम का भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 के युद्ध के बाद छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गावों के लोगों के युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से न्याय की मांग संबंधी आंदोलन में लाठीचार्ज में घायल होने के बाद निधन हो गया था। वह दूरदर्शी नेता थे। ब्लॉक खौड़ के गांव निक्कियां निवासी पंडित छज्जू राम 1999 के दशक में भाजपा के छंब विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख नेता थे। युद्ध के विस्थापित सीमावर्ती लोगों के लिए न्याय की मांग करने वाली गठित सीमा प्रवासी समिति की ओर से उन्होंने खौड से जम्मू तक जुलूस शुरू किया था। अखनूर के बल्ले द बाग में लाठीचार्ज के कारण वह गंभीर घायल हो गए थे। एक मार्च 2004 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित छज्जू राम के परिजन की तरफ से कथा का आयोजन किया गया। सुरेश शास्त्री ने प्रवचन दिए। महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंडित छज्जू राम के परिजन की तरफ से उन लोगों को सम्मानित भी किया गया, जो पंडित छज्जू राम के साथ आंदोलन में थे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल खौड़ के पूर्व प्रधान पंडित मेला राम, भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान आंकुश चौधरी, भाजपा मंडल पलांवाला की प्रधान गीता राजपूत, पूर्व सरपंच पठान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed