{"_id":"697a7cc4ba654ecebe04d998","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-lko1027-822314-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टांड़ सैनी बिरादरी की वार्षिक मेल में जयकारों की गूंज से वातावरण हो गया भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टांड़ सैनी बिरादरी की वार्षिक मेल में जयकारों की गूंज से वातावरण हो गया भक्तिमय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। बुआ दाती देव स्थान सरोड़ा में बुधवार को टांड़ सैनी बिरादरी की वार्षिक मेल उल्लास से मनाई गई। सुबह से ही देवस्थान परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जय बुआ दाती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बुआ दाती देवस्थान कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि देवस्थान के प्रति लोगों की अटूट आस्था है, जो हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम को और भव्य बना देती है। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जहां मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद सत्संग, बुआ दाती की चौकी सहित अनुष्ठानों ने संगत को भावविभोर कर दिया। पावन अवसर पर विधायक सुरेंद्र भगत ने देवस्थान पहुंचकर क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। दोपहर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा भाव का आनंद लिया। सफल आयोजन में राजकुमार सैनी, गांधी सैनी, शाम सैनी, शमशेर सैनी, फोम सैनी, जोगिंदर सैनी, घार सिंह सैनी सहित समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जो लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी।