फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Religious news

Jammu News: दक्षिण कश्मीर में सिख समाज ने गुरु हरगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया

विज्ञापन
Religious news
पुलवामा। कश्मीर घाटी में सिख पंथ ने शनिवार को श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। पुलवामा और घाटी के अन्य गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर माथा टेका। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन व गुरुवाणी कर संगत को निहाल किया। सिख कमेटी के सदस्य रिशपाल सिंह ने प्रकाश पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। शादीमार्ग स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में भी धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे जगबीर सिंह ने कहा, शक्ति के बिना भक्ति नहीं है और भक्ति के बिना शक्ति नहीं है। इस मौके पर संगत के लिए लंगर भी लगाए गए। उधर, मीरवाइज उमर फारूक ने भी गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सिख समाज को बधाई दी। कहा कि सिख पंथ ने हमेशा मानवता, धार्मिक सद्भाव, शांति और भाईचारे के सिद्धांतों को बरकरार रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed