{"_id":"667e01edb5227008d30c6a59","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-drn1026-389865-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब भवन की तरह सुबह-शाम अर्धकुंवारी में भी दिव्य आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब भवन की तरह सुबह-शाम अर्धकुंवारी में भी दिव्य आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने की व्यवस्था
- प्रति श्रद्धालु 300 रुपये देना होगा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी मार्ग पर धार्मिक स्थल अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में पवित्र गर्भजून स्थल पर भी सुबह-शाम दिव्य आरती शुरू कर दी है। इससे श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की आराधना करने और प्राथमिकता के तौर पर पवित्र गर्भजून गुफा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अर्धकुंवारी की दिव्य आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की ओर से माथे पर बांधने के लिए पटका और प्रसाद दिया जाएगा। आरती में शामिल होने को लेकर श्राइन बोर्ड ने प्रति श्रद्धालु 300 रुपये शुल्क रखा है। फिलहाल यह सेवा तत्काल रखी गई है, जो मौके पर पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है। जैसे-जैसे इस सेवा की मांग बढ़ती जाएगी तो भविष्य में श्राइन बोर्ड इसे ऑनलाइन करेगा। श्राइन बोर्ड का कहना है कि भविष्य में इस सेवा को लेकर 50 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग रखी जाएगी। फिलहाल इस मौजूदा समय में श्रद्धालु तत्काल इस सेवा का लगातार लाभ उठा रहे हैं।
-- -- --
300 श्रद्धालु एक समय बैठ सकते हैं आरती में
इसका समय भी मां वैष्णो देवी की आरती की तरह रखा गया है। सुबह छह बजे और शाम को सात बजे श्रद्धालु दिव्य आरती में शामिल हो सकते हैं। इस पवित्र स्थल पर दिव्या आरती के समय करीब 300 श्रद्धालु एक ही समय बैठ सकते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण सेवा को बीते सप्ताह शुरू किया था और यह सेवा लगातार जारी है।