{"_id":"607e72a28ebc3e593b403436","slug":"recruitment-process-of-344-assistant-professors-in-jammu-kashmir-colleges-is-still-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में 344 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों में 344 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया अटकी
Tue, 20 Apr 2021 11:50 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:50 AM IST
सार
उच्च शिक्षा विभाग ने पदों में संशोधन का हवाला देकर रोकी थी प्रक्रिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कॉलजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 344 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। फरवरी में उच्च शिक्षा विभाग ने जेकेपीएससी को यह पद रेफर किए थे, लेकिन बाद में पदों में संशोधन का हवाला देकर भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोकने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए इन पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की ओर सेे भर्ती प्रक्रिया पूरा नहीं होने से दो महीन से यह कवायद अटकी हुई है। 344 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में पांच विभागों में 20 से अधिक पद भरे जाने थे। युवा भी लंबे समय से इन पदों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अष्टमी पर मां बावे वाली के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा मंदिरों का शहर
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं करने से भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। बता दें कॉलेजों में तीन साल से अधिक समय से नए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती नहीं हुई है। लंबे समय बाद विभाग ने पहल की थी, लेकिन फिलहाल वह परवान चढ़ती नहीं दिख रही है।
जेकेपीएससी को भेजे गए 344 पदों में से सबसे ज्यादा सोशियोलाजी में 34, ईवीएस में 31, पॉलिटिकल साइंस में 29, एजुकेशन में 27, जियोग्राफी में 21 पदे रखे गए थे। इसमें सामान्य वर्ग में 269, आरबीए में 44, एससी में 31, ईडब्ल्यूएस में 25, एएलसी में 14 और पीएसपी में 10 पद रखे थे। जेकेपीएससी के एक अधिकारी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया में संशोधन का हवाला देकर फिलहाल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से मना किया गया है।