फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   recruitment exams on march

Jammu News: परीक्षाओं का मार्च... पटवारी के साथ वित्त विभाग में एसआई और इंस्पेक्टर पद की होगी भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
recruitment exams on march
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दो-तीन साल से लंबित भर्ती परीक्षाएं मार्च तक होने जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) जनवरी और मार्च में सबसे ज्यादा भर्ती परीक्षाएं करवा रहा है। इसमें वित्त विभाग में सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग में उप निरीक्षक और राजस्व विभाग में पटवारी के पद के लिए भर्ती होगी। 28 जनवरी को जेकेएसएसबी वित्त विभाग में लेखा सहायक के 927 पद के लिए भर्ती परीक्षा करवाएगा।
वित्त विभाग में इंस्पेक्टर के 18 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 2020 में जारी हुई थी। इसके बाद कई बार भर्ती परीक्षा होने की अस्थायी तिथि जारी होती रही, लेकिन परीक्षा नहीं हुई। अब जेकेएसएसबी ने 17 मार्च को परीक्षा लेने का फैसला लिया है। वहीं, वित्त विभाग में सब-इंस्पेक्टर के 62 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी 2020 को जारी हुई थी। वह परीक्षा भी नहीं हो पाई। यह परीक्षा भी अब 10 मार्च को करवाने की तैयारी है। पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के उप निरीक्षक के 42 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 2022 में जारी हुई थी। अब भर्ती परीक्षा मार्च में होगी। वहीं, राजस्व विभाग में पटवारी के 142 पदों के लिए अधिसूचना 2021 में जारी हुई। अब जेकेएसएसबी ने 31 मार्च को भर्ती परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। साथ ही 28 जनवरी को वित्त विभाग में फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 927 पदों पर भर्ती परीक्षा होने जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


किश्तवाड़ डीसी करेंगे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
किश्तवाड़ जिले से वित्त विभाग में अकाउंट असिस्टेंट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की डीसी किश्तवाड़ काउंसलिंग करेंगे। इसमें वह उम्मीदवार को परीक्षा के लिए तैयारी, तय समय में प्रश्नों का कैसे उत्तर दें, इसकी जानकारी देंगे। डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में यह सत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखा सहायक की परीक्षा देंगे 1.94 लाख उम्मीदवार
जम्मू संभाग में कुल 90394 उम्मीदवार लेखा सहायक की परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 31656 जम्मू जिले के उम्मीदवार हैं। डोडा के 7648, कठुआ के 10566, किश्तवाड़ के 3744, पुंछ के 7250, राजोरी के 10342, रामबन के 3187, रियासी के 2941, सांबा के 5652 और उधमपुर के 7408 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे। वहीं, कश्मीर संभाग से 105476 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे। इसमें श्रीनगर जिले के 16635 अभ्यार्थी, जबकि अनंतनाग और बारामुला से क्रमश: 15533, 15539 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इसी प्रकार पुलवामा में 10820, कुपवाड़ा में 10341, बडगाम में 11361, कुलगाम में 9221, गांदरबल में 4807, बांदीपोरा में 5463 और शोपियां में 5784 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed