फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reconstitution of Cash Committee in the Jammu University

जम्मू विश्वविद्यालय: विवि में कैश समिति का पुनर्गठन, नम्रता शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त

Thu, 13 Oct 2022 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय जेयूआईसीसीएएसएच का पुनर्गठन किया गया है। समिति का कार्यकाल अक्तूबर 2022 से अक्तूबर 2025 तक होगा।

विज्ञापन
Reconstitution of Cash Committee in the Jammu University
Jammu University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यौन उत्पीड़न मामलों में शिकायतों के निपटान के लिए जम्मू विश्वविद्यालय आंतरिक शिकायत समिति (जेयूआईसीसीएएसएच) का पुनर्गठन किया गया है। समिति का कार्यकाल अक्तूबर 2022 से अक्तूबर 2025 तक होगा। समिति में बाटनी विभाग से प्रोफेसर नम्रता शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह दो अन्य संकाय सदस्यों में कामर्स विभाग से डा. तरसेम लाल, द ला स्कूल से डा. बिंदु सांगड़ा को नामित किया गया है।

विज्ञापन

 
समिति में गैर शिक्षण कर्मचारियों में सहायक रजिस्ट्रार उषा कुमारी, प्रोफेशनल असिस्टेंट सोनिका शर्मा को नामित किया गया है। समिति में पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए तीन विद्यार्थियों में शिक्षा विभाग से पीएचडी स्कालर दयोतिमा केसर, इकनामिक्स पीजी विभाग के दूसरे सेमेस्टर के छात्र चंदन कौल और द ला स्कूल के चौथे सेमेस्टर की छात्रा इशिता बंद्राल को नामित किया गया है। गै
विज्ञापन


र सरकारी संस्थाओं में पूर्णिमा चौधरी को नामित किया गया है। समिति में हर साल एक तिहाई सदस्यों को बदल दिया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर डा. चंद्रशेखर की मौत के मामले के बाद पूर्व कैश समिति की अध्यक्ष डा. अलका शर्मा ने त्यागपत्र दिया था और शिक्षक संघ के हड़ताल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैश समिति के अन्य सदस्यों को हटा दिया था, जिसके बाद से कैश समिति भंग चल रही थी। छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासनने कैश समिति का पुनर्गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed